फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: इमरान मसूद बोले- थाने पर हनुमान चालीसा पढ़ने पर नहीं, मोहम्मद का पोस्टर दिखाने पर होगी कार्रवाई

Tue, 30 Sep 2025 08:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद मंगलवार को लोगों की समस्याओं को लेकर पुलिस लाइन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार एक वर्ग के लोगों के विरुद्ध द्वेष की भावना से कार्रवाई कर रही है। इस सरकार में दो कानून चल रहे हैं। 
विज्ञापन
सांसद इमरान मसूद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सरकार विशेष लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करती है। थाने में बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ेंगे और भजन गाएंगे लेकिन कार्रवाई नहीं होती है। सड़क पर कोई आई लव मोहम्मद का पोस्टर लेकर खड़ा हो जाए तो कार्रवाई होगी, यह गलत है। 
विज्ञापन

 

मंगलवार को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद लोगों की समस्याओं को लेकर एसएसपी से मिलने पहुंचे थे। उसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की। कहा कि भाजपा सरकार में दो कानून चल रहे हैं। हमारे लिए कानून अलग है और उनके लिए अलग। सरकार युवाओं का भविष्य बर्बाद करना चाहती है। इन्हें गोली चलाने, डंडा चलाने और जेल भेजने में कोई दर्द नहीं होता है। इसलिए युवाओं को समझना होगा कि वे बहकावे में नहीं आए। काम और पढ़ाई पर ध्यान दें। सरकार को मौका न दें। यह टारगेट कर सकते हैं। पोस्टर लेकर खड़े होने से कोई बुराई नहीं है। 
 

सांसद ने कहा कि मोहम्मद मुसलमान के दिल में हैं, मुसलमान होना इस बात की गारंटी है। इस बात को दिखाने की जरूरत नहीं है। लेकिन जहां तक कार्रवाई की बात है, यह विशेष लोगों को चिह्नित कर हो रही है।
 
विज्ञापन

बरेली के मौलाना तौकीर रजा द्वारा युवाओं को भड़काने की बात पर इमरान मसूद ने कहा कि इनके बताने से कोई कुछ हो रहा है। मुख्यमंत्री की जो भाषा है, वह खुद बता रही है। ये लोग नफरत का माहौल चाहते हैं। नफरत वाले हैं और इन्हें सिर्फ नफरत फैलानी है। मुसलमानों का त्योहार ही नहीं बचा है। मुसलमानों के जो हालात कर दिए हैं, वह किसी से छुपे नहीं हैं। उन्होंने मुसलमानों के लिए कहा कि मस्जिद नमाज पढ़ने के लिए है। लेकिन नहीं, कुछ युवा नमाज पढ़ेंगे और बाहर आएंगे हंगामा करेंगे। इसका खामियाजा पूरी कौम नहीं भुगतेगी।

ये भी देखें...
Navratri 2025: नवरात्र अष्टमी पर आज होगा कन्या पूजन, शोभन और शिववास योग में मां महागौरी की आराधना    

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें