गंगोह क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला इमाम दोपहर के समय कस्बे में सामान लेने आया था। वहां से लौटते समय वह तीतरो स्टैंड से बस में सवार हुआ। इसी दौरान स्कॉर्पियो में पहुंचीं एटीएस ने बस में चढ़कर इमाम को उतार लिया और अपने साथ ले गई। बताया गया कि वह गांव की मस्जिद में इमामत का काम करता है। उसने काफी साल तक जलालाबाद के मदरसे में दीनी तालीम ली थी।
यह भी पढ़ें...
Saharanpur: भायला गांव के मंदिर में उखाड़ा शिवलिंग, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, पुलिस के सामने दे दी चेतावनी
सूत्रों की मानें तो एटीएस को इनपुट मिले हैं कि इमाम के कनेक्शन पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से हैं, जो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। पिछले कुछ दिनों से इमाम पर लगातार नजर रखी जा रही थी। कुछ संदिग्ध डिजिटल सबूत और बातचीत मिलने के बाद हिरासत में लिया गया। हालांकि इमाम आतंकी संगठन के संपर्क में है या फिर नहीं, यह पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा।
इमाम और उसके पिता का आपराधिक रिकॉर्ड
जिस इमाम को एटीएस ने पकड़ा है, उसका और उसके पिता का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पिता पर धोखाधड़ी और साजिश के आरोप समेत कई मामले दर्ज हैं, जबकि इमाम पर काफी साल पहले मारपीट और धमकी देने जैसी धाराओं में केस दर्ज हुआ था। एटीएस आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर भी जांच कर रही है।