फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: बेटी पैदा होने पर पत्नी व नवजात को अस्पताल में छोड़कर भागा पति, दी तलाक की धमकी

Sun, 31 Jan 2021 05:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद जच्चा बच्चा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में महिला को बेटी पैदा होने पर पति उसे नवजात बच्ची सहित अस्पताल में ही छोड़कर चला गया। महिला एक सप्ताह से परिजनों की बाट जोह रही है लेकिन कोई उसे लेने नहीं पहुंचा। महिला का आरोप है कि शिकायत करने पर पति उसे तलाक की धमकी देता है। 

विज्ञापन


जनपद के देवबंद क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पिता को बेटी पैदा होने पर इतना दुख हुआ कि वह अपनी प्रसूता पत्नी और नवजात बच्ची को अस्पताल में ही छोड़कर भाग गया। यहां तक कि चार दिन तक पत्नी का हालचाल भी नहीं पूछा। पत्नी के फोन करने पर न तो कोई उत्तर दिया और न ही उसके ससुराल वाले ही महिला को लेने आए। चार दिन से जच्चा बच्चा अस्पताल में ही अपनों की बाट जोह रही है। 
यह भी पढ़ें:  किसान महापंचायत: बड़ौत तहसील में उमड़ा किसानों का सैलाब, बोले-हर हाल में वापस लेने होंगे कानून
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मंडी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खाताखेड़ी निवासी नसीम अहमद की बेटी आयशा का निकाह डेढ वर्ष पहले देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी युवक के साथ हुआ था। आयशा जब गर्भवती हुई तो उसका पति उसे बेटी ही पैदा करने के लिए कहता। आयशा के मुताबिक उसने पति को काफी समझाया कि बेटा हो या बेटी दोनों समान हैं, इस पर पति उससे मारपीट कर प्रताड़ित करता था। 

22 जनवरी को महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के पैदा होने पर उसका पति और सास ससुर उसे अस्पताल में ही छोड़कर चले गए। इसके बाद महिला की कोई खबर नहीं ली।
विज्ञापन


विवाहिता का कहना है कि उसने फोन भी किया लेकिन कोई जवाब नहीं दे रहा। ससुराल वाले बेटी के जन्म पंजीकरण संबंधी कागजात भी अपने साथ ले गए हैं। रविवार को विवाहिता ने रोते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें