पुलिस को देखते ही फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में गोली लगी
पुलिस का कहना है कि टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
दिलशाद उर्फ कल्लू की हुई पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चौराखुर्द निवासी दिलशाद उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, एक जिंदा गोवंश और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
साथी अंधेरे में फरार
मुठभेड़ के दौरान दिलशाद का साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश और कॉम्बिंग की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
हिस्ट्रीशीटर है दिलशाद
पुलिस के अनुसार दिलशाद उर्फ कल्लू शातिर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गोकशी, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।