फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजल के रूप में सहारनपुर को मिली पहली महिला नगरायुक्त

विज्ञापन
नगर आयुक्त गजल भारद्घाज - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। गजल भारद्वाज ने शनिवार को मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर नगर निगम सहारनपुर में नगरायुक्त का पदभार ग्रहण किया। वह सहारनपुर की पहली महिला नगरायुक्त हैं। अभी तक हुए सभी दस नगरायुक्त पुरुष अधिकारी रहे।
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र सिंह ने 24 मई 2017 को सहारनपुर नगर निगम में नगरायुक्त का कार्यभार संभाला था। चार दिन पहले ही उनका स्थानांतरण यहां से किया गया है। वह चार साल से अधिक समय तक यहां नगरायुक्त के तौर पर तैनात रहे। अब उनका स्थानांतरण किया गया है और उनकी जगह आईएएस गजल भारद्वाज को यहां भेजा गया है। ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार की दोपहर तक अपने कार्यालय में रहकर कार्य निपटाए। शाम के समय गजल भारद्वाज ने मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान मंडलायुक्त लोकेश एम मौजूद रहे। गजल भारद्वाज 2016 बैच की आईएएस हैं। वह रामपुर में सीडीओ थी। उससे पहले वे ललितपुर की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर रहीं। उनका कहना है कि उनकी प्राथमिकता महानगर का संपूर्ण विकास और जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण रहेगा। कोशिश यही रहेगी कि जो भी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं, जिनमें स्मार्ट सिटी भी शामिल है को गति और गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ाया जाए और समय से भी परियोजनाएं पूर्ण हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें