फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: हिस्ट्रीशीटर समेत चार तस्कर 50 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार, जानें कहां करते थे सप्लाई

Mon, 07 Oct 2024 11:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व दो सगे भाई समेत चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 605 ग्राम स्मैक पाउडर, स्कूटी और बाइक बरामद हुई है। 
विज्ञापन
पकड़े गए चारों स्मैक तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना पुलिस को स्मैक तस्करों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व दो सगे भाई समेत चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह सभी क्षेत्र के आसपास गांवों, होटल और ढाबों में स्मैक की तस्करी करते थे। इनके पास से 605 ग्राम स्मैक पाउडर, स्कूटी और बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि स्मैक की कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पुलिस लाइन में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि सोमवार को थाना प्रभारी विनोद कुमार टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सुंदरपुर शाकंभरी मार्ग पर हिंडन नदी से आगे बाइक व एक्टिवा सवार चार लोगों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चार पॉलिथीन में 605 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ। पकड़े गए तस्करों में मुस्तफा व साजिद पुत्रगण खलील निवासी खिड़का भटकवा कोतवाली बेहट, साजिद पुत्र इकराम निवासी ढोलीखाल सहारनपुर, राशिद पुत्र कमरू निवासी घाटमपुर थाना नकुड़ हैं।
 
विज्ञापन

इनमें से आरोपी साजिद थाना कुतुबशेर का हिस्ट्रीशीटर है। एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ में एक और मुख्य व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया है, जो इनके साथ मिलकर बड़े पैमाने पर स्मैक का काम करता है। जिसकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि काफी समय से गिरोह बनाकर स्मैक का कारोबार करते आ रहे हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें