नवरात्र महोत्सव में पूजन सामग्री, व्रत खोलने में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थ और फलों के दामों में उछाल देखने को मिला है। फलों के दाम 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं। वही, पूजा की तैयार थाली की कीमत 380 से 400 रुपये तक है।
दरअसल, पहले नवरात्र से ही दामों में बढ़ोत्तरी होनी शुरू हो गई थी। दिल्ली रोड, पुराने शहर में चौक फव्वारा सब्जी मंडी, नया बाजार, चौकी सराय, मोरगंज बाजार में पूजा और व्रत से संबंधित वस्तुएं खरीदने को भीड़ लग रही है। दिल्ली रोड के पूजन सामग्री के कारोबारी राजकुमार व स्वराज कुमार ने बताया कि पूजा की थाली 380 से 400 रुपये तक है, जिसमें चंदन, अगरबत्ती, धूप बत्ती, चावल, इलायची, लौंग, कलावा, रोली, दीपक और पंच मेवे होते हैं। फूल माला और माता की चुनरी 20 से 30 रुपये तक बिक रही है। खाद्य पदार्थ सामग्री के व्यापारी दीपक ग्रोवर का कहना है कि 20 प्रतिशत तक दाम बढ़े हैं। फल कारोबारी गुलफाम ने बताया कि फलों की डिमांड बढ़ने के साथ दाम भी बढ़े हैं।
एक नजर व्रत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर
- कुट्ट का आटा 95 से 140 रुपये प्रति किलो
- सावक के चावल 160 रुपये किलो
- मूंगफली व आलू से बनी नमकीन पैकेट 160 रुपये प्रति किलो
- सेंधा नमक 30 रुपये किलो, आलू चिप्स का पैकेट 150 रुपये किलो
- रिफाइंड 130 से 155 रुपये प्रति लीटर
- देसी घी 600 से 700 रुपये किलो
- केला 70 रुपये दर्जन, पपीता 60 रुपये किलो
- सेब 100 और चीकू 120 रुपये किलो
- मौसमी 60 और अनार 180 रुपये किलो
- नारियल एक पीस 60 रुपये
- अमरूद 80 से 100 रुपये किलो