रविवार की सुबह पुलिस टीमों को सूचना मिली कि शकलापुरी रोड पर चार बदमाश घूम रहे हैं, जो वारदात करने की फिराक में हैं। पुलिस टीमों ने बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चलाई गोली टांग में लगने से बदमाश बबलू उर्फ आरिफ निवासी जनकनगर मोहल्ला तकिया घायल हो गया।
पुलिस ने घेराबंदी कर अन्य बदमाश बिलाल निवासी नाजिया कॉलोनी, सावेज निवासी बरकत कॉलोनी, माजिद उर्फ छोटा निवासी गांव शेरपुर थाना भगवानपुर जनपद हथियार को गिरफ्तार किया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया।
बदमाशों ने फुरकान अहमद के घर लूटपाट करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण, 15 हजार की नकदी, कारोबारी का मोबाइल फोन, दो चाकू, दो तमंचे व दो कारतूस बरामद किए हैं।
गलत से सूचना देने पर कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कारोबारी फुरकान के घर बदमाशों ने अलमारी और डबल बैड के बॉक्स खंगाले थे। बदमाशों के हाथ 23 हजार की नकदी और जेवरात लगे थे, लेकिन 20 लाख नकदी बैड में कपड़ों लपेटकर रखी हुई थी, जो बदमाशाें को नहीं मिली। कारोबारी कुछ दिन पहले ही 20 लाख लोन लिया था, लेकिन उसने पुलिस को 20 लाख व जेवरात लूटने की सूचना दी। 20 लाख रुपये घर में ही होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी। गलत सूचना देने पर पुलिस ने फुरकान अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लगी गैंगस्टर, खुलेगी हिस्ट्रशीट, जमानत पर छूट हुए थे बदमाश
आरोपियों के खिलाफ पूर्व में लूटपाट और उत्तराखंड़ में हत्या करने के मामले दर्ज हैं। बिलाल और माजिद हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं, जबकि बबलू और सावेज का भी अपराधिक इतिहास है, जो अदालत से जमानत पर छूटकर आए थे।
बिलाल का रिश्तेदार कारोबारी के कारखानें नौकरी करता था। बदमाशों को उसने सूचना दी थी कि कारोबारी के घर लाखों रुपये का कैश होता है। बदमाश सीढी लगाकर फुरकान के घर सुबह चार बजे ही घुस गए थे।