छात्राओं का यौन उत्पीड़न को कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड पर भेजा
- फोटो : ANI
दुष्कर्म के मामले में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। थाना मिर्जापुर पुलिस ने अदालत में रिमांड के लिए प्रार्थनापत्र लगाया था, जिसे स्वीकार करते हुए महमूद अली को अदालत ने 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया। महमूद अली को चित्रकूट जेल से लाया गया। इस मामले में हाजी इकबाल के चारों बेटे भी आरोपी हैं, जो पुलिस की रिमांड पर हैं।
सोमवार को अदालत ने महमूद अली को तलब किया था। कई मामलों में आरोपी होने की वजह से महमूद अली चित्रकूट जेल में बंद है। मंगलवार को चित्रकूट जेल से पुलिस महमूद अली को सहारनपुर लेकर पहुंची। पुलिस ने महमूद को न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में पेश किया। महमूद के आने से पूर्व थाना मिर्जापुर पुलिस ने अदालत में रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थना लगाया था। सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने 14 दिन की रिमांड पर महमूद अली को भेज दिया है।
विशेष लोक अभियोजक के मुताबिक मामले में हाजी इकबाल के चारों बेटे वाजिद, जावेद, अलीशान, अफजाल और इकबाल नामजद हैं और वर्तमान में 12 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दें कि बागपत निवासी महिला ने पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के भाई महमूद अली, बेटे वाजिद, जावेद, अलीशान, अफजाल के खिलाफ एक सप्ताह पूर्व दुष्कर्म का मामला थाना मिर्जापुर में दर्ज कराया था।