फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राधा स्वामी सत्संग ब्यास का दो दिवसीय समागम कल से, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी आएंगे सत्संग में

Tue, 14 Mar 2023 08:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो के आगमन पर अनुयायियों ने उत्साह जताया। वहीं उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी इस कार्यक्रम में आएंगे।
विज्ञापन
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में सरसावा के पिलखनी स्थित मेजर सेंटर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास का दो दिवसीय समागम कल से शुरू होगा। इसके लिए डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो मंगलवार को यहां पहुंच गए हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार को वो सत्संग से संगत को निहाल करेंगे।

विज्ञापन


बताया गया कि 16 मार्च को उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी सत्संग में शामिल होंगे। यहां लाखों की संख्या में अनुयायी पहुंच गए हैं।

राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो मंगलवार को उत्तराखंड के मसूरी से हेलीकॉप्टर में मेजर सेंटर पिलखनी के भीतर बने हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद वह सीधे पास ही बने आवास में चले गए। उनके आने से अनुयायियों में काफी उत्साह है।



यह भी पढ़ें: Shamli News: नींव की खोदाई में मिले एक हजार साल पुराने सोने-चांदी के सिक्के, अंकित है मुस्लिम बादशाह का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पिलखनी स्थित मेजर सेंटर पर बुधवार यानि कल सुबह विशाल पंडाल में सत्संग कर्ता सत्संग और पाठी पाठ करेंगे। सत्संग से एक घंटा पूर्व शबद शुरू हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: सरिया लूट मामला: यूट्यूबर फरमानी नाज बोलीं-पिता-भाई चोर नहीं, मीडिया द्वारा फोटो लेने पर भड़कीं

इस दौरान संगत को दर्शन देने के साथ ही बाबा प्रश्न उत्तर कार्यक्रम में बच्चों के सवालों के जवाब देंगे। 16 मार्च को बाबा अपने वचनों से दूर-दूर से आई कई लाख की संगत को निहाल करेंगे।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी सत्संग में आएंगे

प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी 16 मार्च बृहस्पतिवार को पिलखनी में राधा स्वामी सत्संग ब्यास आश्रम में होने वाले सत्संग समागम में शामिल होंगे। वो लखनऊ से सरकारी वायुयान से सुबह सवा दस बजे सरसावा हवाई पट्टी पर आएंगे। यहां से कार द्वारा पिलखनी जाकर साढ़े दस बजे सत्संग में शामिल होंगे। यहां वो करीब डेढ़ घंटे रहेंगे।

इसके बाद वो जनमंच में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत वो अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। वो अन्य कई कार्यक्रमों में शामिल होने के उपरांत शाम को वायुयान से लखनऊ लौट जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें