आग बुझाते दमकलकर्मी और पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
थाना जनकपुरी क्षेत्र की दामोदपुरी कॉलोनी में सुशांत त्यागी रहते हैं। रविवार की सुबह उनके घर की रसोई में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। इससे परिवार के लोग दहशत में आ गए। पहले आग पर खुद काबू पाने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आग धीरे-धीरे बढ़ती चली गई।
सूचना पर सीएफओ प्रताप सिंह दमकल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने आग बुझाना शुरू किया। रसोई घर में रखे सिलिंडर बाहर निकाले। इसके बाद करीब आधे घंटे में दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। सुशांत त्यागी के परिवार को भी मकान से निकालकर सुरक्षति स्थान पर बैठा दिया गया था। सीएफओ ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से रसोई घर में आग लगी थी, जिसे समय रहते बुझा दिया गया, लेकिन पीड़ित का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। क्योंकि, धुएं की वजह से घर का अन्य सामान भी पूरी तरह खराब हो गया है। अगर सिलिंडरों तक पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।