फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कोख के लिए जहर हैं दर्द निवारक दवाएं, कहीं छिन न जाए मां बनने का सुख, ये बरतें सावधानी

Fri, 30 Aug 2024 10:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

महिलाओं को दर्द निवारक गोलियों का सेवन करने से बचना चाहिए। अधिक दवा खाने से गर्भ न ठहरने का खतरा पैदा हो जाता है।
विज्ञापन
गर्भवती महिला - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर ऑब्स एंड गायनी सोसायटी की ओर से दिल्ली रोड स्थित सभागार में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें नोएडा से आई डॉ. रत्नाबोली भट्टाचार्य ने महिलाओं में बांझपन के कारणों व इलाज की जानकारी दी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हार्मोंस की गड़बड़ी के चलते बच्चा ठहरने में परेशानी होती है। ल्यूटिनाइजिंग अनरप्चर्ड कॉलिकल सिंड्रोम का इलाज करना मुश्किल होता है। इसी वजह से गर्भधारण नहीं हो पाता है। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार ज्यादा दर्द निवारक दवाइयां लेने की वजह से भी समस्या बनती है। इसलिए ज्यादा दर्द निवारक दवाइयों के सेवन से बचना चाहिए। सोसायटी अध्यक्ष डॉ. ननीता चंद्रा, सचिव डॉ. छाया कुशवाहा ने संचालन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें