फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: किस्त लेने घर पहुंचा फाइनेंसकर्मी, फंदे पर लटका मिला युवक का शव, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

Wed, 21 Aug 2024 05:01 PM IST
डिंपल सिरोही अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की छत की कड़ी से फंदे पर लटका मिला। युवक ने एक साल पहले मेरठ निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। बताया गया कि युवक की पत्नी चार दिन से ननद के घर गई थी।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के नांगल थानाक्षेत्र में गांव कोटा में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की छत की कडी से फंदे पर लटका मिला। घटना का पता उस समय चला जब एक फाइनेंस कर्मचारी किस्त के रुपये लेने के लिए युवक के घर पहुंचा।
विज्ञापन


गांव निवासी मोनू (30) पुत्र मांगेराम ने करीब एक वर्ष पहले मेरठ निवासी संजना के साथ प्रेम विवाह किया था। करीब चार दिन पहले संजना अपनी ननद के यहां गई थी। घर पर वह अकेला ही था।

यह भी पढ़ें: भारत बंद आज: पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में सपा-बसपा-भीम आर्मी का प्रदर्शन, कई जगह हंगामा, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

बुधवार सुबह एक प्राइवेट फाइनेंस कर्मी किस्त लेने के लिए उसके घर गया। वहां पर मोनू का शव फंदे पर लटका हुआ था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की।

ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय पहले मोनू के माता-पिता की मृत्यु हो गयी थी। जिसके बाद वह अकेला रहता था। उसका बड़ा भाई सोनू दिल्ली में किसी फैक्टरी में नौकरी करता है। वह परिवार सहित वहीं रहता है।
विज्ञापन

बताते हैं कि युवक शराब पीने का आदी था, जिससे वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। संजना मेहनत मजदूरी करके परिवार की गुजर-बसर करती थी।

सीओ देवबंद अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि जांच में मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का पाया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि रिपोर्ट में कुछ संदिग्ध आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें