फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बूथ कमेटियों को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, अध्यक्ष पद के लिए मांगे आवेदन

Wed, 21 Aug 2024 04:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

लोकसभा चुनाव में जीत से उत्साहित कांग्रेस अब बूथों को मजबूत करने में जुट गई है। इसी कारण बूथ अध्यक्ष पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में विपक्ष मजबूत हुआ। इंडिया गंठबंधन ने राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष चुना। अब कांग्रेस ने 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत जिले में बूथ कमेटियों में युवाओं, कर्मठ, ईमानदार व सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में करीब 2900 बूथ हैं। इन सब बूथों को मजबूत करने की कवायद चल रही है। इसके पीछे मकसद है कि उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले चुनाव में कांग्रेस बड़े अंतर से सीटें जीते। पिछले दिनों प्रदेश संगठन प्रभारी व महासचिव अनिल यादव, मंडल प्रभारी व प्रदेश महासचिव अहमद हामिद, जिला प्रभारी व प्रदेश सचिव देव रंजन ने सर्किट हाउस में बैठक की थी। कार्यकर्ताओं से बूथ अध्यक्ष के लिए आवेदन और सुझाव मांगे थे। कई कार्यकर्ताओं ने आवेदन दिए हैं। पार्टी कर्मठ, युवाओं, ईमानदार और मेहनत करने वाले कार्यकताओं को बूथ कमेटियों में जगह देगी। पार्टी के पदाधिकारियों ने बूथों को लेकर हाईकमान को रिपोर्ट भी भेजी है।
 
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा का कहना है कि 2027 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस मजबूती के साथ लड़ेगी। बूथ कमेटियों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी। पार्टी हाईकमान को प्रत्येक बूथ के बारे में सूची भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें