सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र में माता शाकंभरी देवी के दर्शन करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की स्विफ्ट कार में खनिज से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार परिवार बाल-बाल बच गया, हालांकि उन्हें मामूली चोटे लगी है।
हादसा रविवार की सुबह हुआ। गाजियाबाद के दीपक पुत्र अवधेश अपने परिवार के साथ स्विफ्ट कार में शाकंभरी देवी दर्शन करने के लिए सिद्धपीठ जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी और दो बच्चे भी कार में सवार बताए गए है।
छुटमलपुर से होते हुए बेहट आते समय उनकी कार में संसारपुर वनवे पुल पर सामने से आ रहे खनिज से भरे डंपर ने टक्कर मार दी, जिसमें कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि दीपक और उसका परिवार बच गए। उन्हें कुछ मामूली चोटे लगी है।
इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि हादसे की जिम्मेदार डंपर के मालिक से कर में सवार परिवार का समझौता हो गया था। उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।