फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: खनिज से भरे डंपर ने कार में मारी जोरदार टक्कर मारी, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

Sun, 19 Nov 2023 01:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में एक सड़क दुघर्टना में श्रद्धालुओं की जान बाल-बाल बची। यहां रविवार को एक खनिज से भरे ट्रक ने स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर मार दी। मां शाकंभरी के दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र में माता शाकंभरी देवी के दर्शन करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की स्विफ्ट कार में खनिज से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार परिवार बाल-बाल बच गया, हालांकि उन्हें मामूली चोटे लगी है।

विज्ञापन


हादसा रविवार की सुबह हुआ। गाजियाबाद के दीपक पुत्र अवधेश अपने परिवार के साथ स्विफ्ट कार में शाकंभरी देवी दर्शन करने के लिए सिद्धपीठ जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी और दो बच्चे भी कार में सवार बताए गए है।

छुटमलपुर से होते हुए बेहट आते समय उनकी कार में संसारपुर वनवे पुल पर सामने से आ रहे खनिज से भरे डंपर ने टक्कर मार दी, जिसमें कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि दीपक और उसका परिवार बच गए। उन्हें कुछ मामूली चोटे लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि हादसे की जिम्मेदार डंपर के मालिक से कर में सवार परिवार का समझौता हो गया था। उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें