फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगजनों को लाभ देने में प्रथम स्थान पर सहारनपुर मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिव्यांगजनों को चार योजनाओं में लाभ दिलवाने पर मंडल को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। प्रदेश के अन्य मंडलों की अपेक्षा सहारनपुर मंडल बेहतर कार्य हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना काल के बीच दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलवाने में जनपद को प्रथम स्थान मिल चुका है, लेकिन इस बार यूनिक दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) कार्ड बनवाने, दिव्यांगजनों को पेंशन दिलाने, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरण और शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को पेंशन दिलाने में मंडल के जनपद सहारनपुर, शामली व मुजफ्फरनगर को प्रथम स्थान मिला है। विभाग की ओर से पिछले दिनों शिविर लगाकर योजनाओं के लाभ दिलाने को दिव्यांगजनों के ऑनलाइन पंजीकरण कराए गए, जिसकी वजह से इस बार मंडल प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
----------------
एक नजर तीनों जनपदों आंकड़ों पर
-- सहारनपुर में 16647 दिव्यांगजनों में से 13532 यूडीआईडी कार्ड बने। मुजफ्फरनगर में 15588 में से 11951 यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। शामली में 8044 में से 6876 कार्ड बने।
विज्ञापन

-- सहारनपुर में 17059, मुजफ्फरनगर में 15788 और शामली में 8110 पात्रों को पेंशन मिली।
-- सहारनपुर में 116, मुजफ्फरनगर में 120, शामली में 55 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित हुई।
-- सहारनपुर में तीन, मुजफ्फरनगर में एक और शामली में तीन बच्चों का ऑपरेशन कराया गया।
---------------
वर्जन:-
मंडल के तीनों जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली प्रदेश में यूडीआईडी कार्ड, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, पेंशन दिलवाने एवं दिव्यांग बच्चों के ऑपरेशन कराने में प्रथम स्थान पर है। विभाग का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा पात्रों को लाभ मिले।----अभय श्रीवास्तव, उप निदेशक, दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें