सहारनपुर में हुई बरसात में जिला अस्पताल के मलेरिया कार्यालय के बाहर भरा पानी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देहात में झमाझम बारिश के बावजूद लोगों को उमस से कोई राहत नहीं मिल सकी, बल्कि उमस और बढ़ गई। उधर, शहरी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी रही, लेकिन इस बूंदाबांदी ने भी शहर भर में खुदी पड़ी सड़कों पर कीचड़ मचा दिया, जिससे राहगीरों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
बुधवार की सुबह आसमान में काली घटाएं छाई हुई थी। करीब नौ बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। जनपद के उत्तर क्षेत्र यानी बेहट रोड, देहरादून रोड से पहाड़ों तक करीब एक घंटे झमाझम बारिश हुई। कुल 22 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि शहर और जनपद के बाकी हिस्सों में केवल बूंदाबांदी हुई। बारिश के बाद उमस और बढ़ गई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। शहर में अंबाला रोड और देहरादून रोड पर बड़ी सीवर लाइन डाली जा रही है, जिसकी वजह से सड़क को खोदकर छोड़ा गया है। मिट्टी सड़कों पर फैली हुई है। बूंदाबांदी से मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। चूंकि दोनों मार्ग अति व्यस्त मार्ग हैं। ऐसे में राहगीरों को वाहन लेकर निकलने में सासकर दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पैदल चलने वालों के लिए इसे भी अधिक मुश्किल रही।
सहारनपुर में छाये काले बादल दिन हुई रात लाइट जलाकर देहरादून रोड पर जाते वाहन- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर में हुई बरसात में कोर्ट रोड की स्मार्ट रोड हुई जलमग्न- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर में हुई बरसात में कोर्ट रोड से घंटाघर की स्मार्ट रोड हुई जलमग्न- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर में हुई बरसात में मेयर कार्यालय के बाहर भरा पानी- फोटो : SAHARANPUR