फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पत्नी को लेने ससुराल जा रहे युवक का शव कार में पड़ा मिला, सामने आई मौत की ये वजह

Tue, 12 Mar 2024 01:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

पत्नी को लेने ससुराल जा रहे युवक का शव कार में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की पहचान सहारनपुर निवासी गौरव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसे में मौत। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर संदिग्ध हालत में लापता हुए सदर बाजार थाने की मधुवन विहार कालोनी निवासी गौरव उर्फ अंकित (32) का शव सोमवार देर रात कुतुबशेर थाना क्षेत्र में एक कार में मिला।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि कालोनी निवासी गौरव उर्फ अंकित पुत्र स्वर्गीय राजबल सोमवार की सुबह मल्हीपुर स्थित अपनी ससुराल पत्नी को लेने के लिए घर से चला था। वह ससुराल नहीं पहुंचा और रास्ते में गायब हो गया।

इसी बीच सोमवार रात दो बजे कुतुबशेर पुलिस को सूचना मिली कि लेबर कालानी में खड़ी एक कार में युवक का शव पड़ा है और दो युवक नशे की हालत में हैं। कुतुबशेर थाना प्रभारी सुनील नागर ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त कराई तो वह गौरव का निकला।
विज्ञापन


नशे की हालत में मिले उसके दोनो दोस्तों ने बताया कि उनकी तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने पर गौरव की मौत हुई है। सुनील नागर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गौरव की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी। अभी कहा नहीं जा सकता है कि उसकी मौत हादसे में हुई है या फिर किसी ने हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें