फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली का मर्डर: निकाह की जिद पर अड़ा था जीजा, इंकार करने पर करा दिया कत्ल, बोला- तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं

Fri, 03 Nov 2023 04:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur Murder Case : साली ने निकाह करने से इंकार किया तो जीजा ने उसका मर्डर करा दिया। आरोपी जीजा ने कहा कि तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं होने दूंगा।
विज्ञापन
सहारनपुर में युवती की हत्या के मामले में जीजा सहित छह आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में गांव चालाकपुर के महकारा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। महकारा की उसके जीजा ने ही सुपारी देकर प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या कराई थी। जीजा महकारा से निकाह करना चाहता था। महकारा के मना करने पर उसने हत्या करा दी। पुलिस ने जीजा सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए हैं। बताया गया कि अभी तीन आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 24 अक्तूबर की रात को गांव चालाकपुर निवासी महकारा पुत्री मुशर्रफ की घर में घुसकर नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगी थी। 

वहीं, जांच में महकारा के जीजा तौकीर निवासी बिलासपुर हिमाचल प्रदेश और उसके दोस्त रहमान निवासी गांव बड़कला थाना फतेहपुर का नाम सामने आया। पुलिस ने तौकीर को चालाकपुर से गिरफ्तार किया। तौकीर से पूछताछ के आधार पर हत्या की सुपारी लेने वाले बदमाश शोएब निवासी खाताखेड़ी, नौशाद निवासी कुतुबपुर सरसावा, हुसैन व अलसमद मोहल्ला हजारा सरसावा, हसीन निवासी ओल्ड मिद्दा नगर कोतवाली यमुनानगर को गिरफ्तार किया, जबकि रहमान, तालिब और पप्पू फरार हो गए। आरोपियों के पास से दो तमंचे, तीन कारतूस, चार मोबाइल फोन, तीन बाइक बरामद हुई हैं। 

मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होने दूंगा 
तौकीर ने पुलिस को बताया कि महकारा कुछ समय उसके घर रही थी, तब उसके प्रेम-संबंध हो गए थे। वह महकारा से निकाह करना चाहता था, लेकिन ससुराल वालों और महकारा ने मना कर दिया। इसके बाद उसने ठान लिया थी कि महकारा उसकी नहीं हुई तो किसी नहीं होने दूंगा। इसी के चलते उसने अपने दोस्त रहमान के जरिए बदमाशों को दो लाख 90 हजार की सुपारी देकर हत्या कराई। 

यह भी पढ़ें: कैफे में अश्लीलता की हदें पार: अंदर का नजारा देख भौचक्का रह गए अफसर, इस हालत में मिले युवक-युवती, तस्वीरें
विज्ञापन

शोएब ने मारी थी गोली, तौकीर ने दी थी पूरी जानकारी 
वारदात से पहले तौकीर ने वीडियो कॉल पर महकारा से बातचीत की थी। उसने शोएब को बताया था कि महकारा घर में कहां सो रही है और उसने कैसे कपड़े पहने हैं। तब, शोएब, नौशाद, अलसमद, हुसैन, हसीन गांव पहुंचे। दो आरोपी बाहर खड़े रहे। इनमें शोएब ने महकारा की गर्दन पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी तौकीर बिलासपुर में एक मदरसे में इमाम है। जल्द ही महकारा की शादी होने वाली थी।

यह भी पढ़ें: किसानों का दर्द: 13 साल में बढ़े सिर्फ 140 रुपये, लागत हुई दो गुना, रिपोर्ट में देखिए BJP-SP और BSP का रिकॉर्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें