फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी वारदात: छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश, परिजनों को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों के आभूषण और नगदी लूटकर फरार

Sun, 06 Mar 2022 03:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

बदमाशों ने एक परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों रुपये के आभूषण और नगदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
लूट के बाद बिखरा पड़ा सामान और पीड़ित फिरोज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के देवबंद में बदमाशों ने एक घर पर डाका डाल दिया। बदमाशों ने तिघरी गांव में एक परिवार के सदस्यों को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश 28 तौला सोने के आभूषण व लाखों रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि पांच बदमाश हथियारों से लैस थे। वे छत के रास्ते घर में घुसे और कमरे में सो रहे पिता जान आलम को उठाया। इसके बाद पिता को गन प्वाइंट पर लेकर अन्य परिजनों को बुलवाया। 

पीड़ित फिरोज के मुताबिक, जब वह कमरे से बाहर निकला तो बदमाशों ने उसे भी गन प्वाइंट पर ले लिया और सभी को बंधक बनाते हुए अलमारी में रखे करीब 28 तौला सोने के आभूषण, तीन लाख, 80 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य कीमती सामान लूट लिया। 
विज्ञापन


फिरोज ने बताया कि तीन बदमाश छत पर पहरा दे रहे थे, जबकि दो बदमाश अंदर घर में घुसे हुए थे। लूट करने के बाद वे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। डकैती की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 

यह भी पढ़ें: यूक्रेन से घर पहुंचे लाल: लाडलों का चेहरा देख छलके आंसू, बमबारी से 500 मीटर की दूरी पर था शान मोहम्मद, दर्दभरी हैं छात्रों की कहानियां

विज्ञापन

वहीं आनन फानन इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना के बारे में ली। साथ ही जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। फिरोज ने घटना के संबंध में तहरीर दी है। 

इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कई टीमों को लगाया गया है। बताया कि पीड़ित ने कुछ लोगों पर शक भी जाहिर किया है। पुलिस सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें: जलती ट्रेन की भयावह तस्वीरें: यात्रियों ने सुनाया आंखों देखा हाल, रेलवे स्टेशन पर मचा था हड़कंप, दो दिन दो बड़ी घटनाएं

वारदात को छुपाना चाह रही पुलिस 
तिघरी गांव में हुई डकैती की वारदात को पुलिस दबाने के प्रयास में लगी हुई है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने पीड़ित परिवार को वारदात के बारे में किसी को बताने से मना किया है। साथ ही आश्वासन दिया था कि जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। 

कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब से लौटा है पीड़ित
डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पता था कि घर में लाखों की नकदी और सोने के आभूषण रखे हैं। क्योंकि पीड़ित फिरोज कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब से लौटा है और अधिकांश लोगों को इस बारे में पता भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें