घटना मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे की है। कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव बलालखेड़ी निवासी संजय अंबेहटा स्थित एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। मंगलवार की देर रात संजय बाइक पर पेट्रोल पंप से घर लौट रहे थे। वह जब अंबेहटा-बलालखेड़ी मार्ग पर तालाब के पास पहुंचे तो घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने संजय को रुकने का इशारा किया। संजय ने बाइक को धीमी कर लिया, लेकिन बदमाशों के निकट पहुंचते ही बाइक को तेजी से दौड़ा लिया।
इसके बाद बदमाशों ने पीछे से संजय को गोली मार दी, जो उनके कमर में लगी और वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। किसी तरह संजय ने मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और संजय को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पता लगने पर अंबेहटा चौकी से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक भी बदमाशों का कुछ पता नहीं लग सका।
यह भी पढ़ें: योगी के गर्मी वाले बयान का असर: शामली में चला बुलडोजर... सपा नेता के चाचा के कब्जे से मुक्त कराई सरकारी भूमि, तस्वीरें
एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।