सहारनपुर के चिलकाना स्थित ग्राम पटना उर्फ नयाबांस निवासी युवती की अमेरिका में 18 दिन पहले हादसे में मौत हो गई थी। बुधवार को उसका शव घर पहुंचा। जहां नम आंखों से उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। स्थित
चिलकाना के ग्राम पटना उर्फ नयाबांस निवासी अब्दुल रहीम की बेटी रेशमा (30) अपने पति के साथ अमेरिका के निकट एक शहर में फटता हुआ ज्वालामुखी देखना के लिए गई थी। ज्वालामुखी फटते ही पति-पत्नी अचानक हादसे का शिकार हो गए। रेशमा की 18 अगस्त को मौत हो गई थी। उसका पति भोपाल निवासी जमाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। अमेरिका में पति-पत्नी दोनों इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत थे। मृतक रेशमा का मूल निवास चिलकाना का गांव पटना उर्फ नयाबांस है। रेशमा के पिता तथा अन्य लोग शिमला (हिमाचल) में रहते हैं। अमेरिका से शव लाने में हुई कागजी कार्यवाही में 18 दिन का समय लग गया।