फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष 2022 में कचरे से मुक्त होगा सहारनपुर शहर : महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महापौर संजीव वालिया ने भरोसा दिलाया कि वर्ष 2022 में शहर कचरे से पूरी तरह मुक्त होगा। वह बरेलवी मदरसे में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान शहर के विकास के लिए मदरसे की ओर से महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि शहर को कचरा मुक्त बनाने के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने शहर की जनता से भी शहर को सुंदर और विकसित बनाने में सहयोग की अपील की। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि निगम लगातार शहर की बेहतरी के लिए प्रयास कर रहा है। एलइडी लाइटों से लेकर सभी प्रमुख मार्गों के नए डिवाइडर बनवाने और उनका सुंदरीकरण कराने के अलावा शहर को गंदगी और कूड़े से मुक्त करने का काम हुआ है। इससे पहले बरेलवी मदरसे की ओर से महापौर और नगरायुक्त को सम्मानित किया गया। हकीम मोहम्मद आसिफ कादरी ने कहा कि महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के प्रयासों से शहर तरक्की कर रहा है। कार्यक्रम में आरिफ खान, माजिद खान, शाहिद, राशिद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, सफाई निरीक्षक अमित तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें