फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पूर्वी यमुना नहर में गिरी कार, शादी में शामिल होने जा रहे करनाल के पांच युवक घायल

Tue, 21 Nov 2023 11:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

हरियाणा के करनाल से सहारनपुर जनपद में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे युवकों की टीयूवी 300 कार मंगलवार को पूर्वी यमुना नहर में गिर गई। हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
नहर में गिरी कार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल से सहारनपुर शादी में शामिल होने आ रहे युवकों की टीयूवी 300 कार मंगलवार की सुबह साढे़ चार बजे अनियंत्रित होकर अंबाला रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर में जा गिरी।

विज्ञापन


दुर्घटना में करनाल के सुहाना गांव निवासी कार सवार अनिल, मीनू, अमन, आकाश और सन्नी गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कुतुबशेर पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भर्ती कराया।

विज्ञापन

बता दें कि सोमवार की सुबह इसी जगह अनियंत्रित कंटेनर भी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरा था। उसकी चपेट में आकर बाइक सवार गांव रुपडी के पूर्व प्रधान भी नहर में डूब गए थे, जिनके शव को गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला था।

युवकों की कार भी नहर में कंटेनर के ऊपर ही गिरी है। कोतवाली प्रभारी चंद्रसेन सैनी ने बताया कि युवकों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। कार और कंटेनर को नहर से निकलवाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें