फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: हलाल प्रमाणित प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों की जांच शुरू, मॉल से दाल के 116 पैकेट किए जब्त

Tue, 21 Nov 2023 10:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

हलाल प्रमाणित मुहर के साथ बेचे जा रहे उत्पादों पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने छापेमारी शुरू कर दी है। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर में मॉल से दालों के कई पैकेट बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
चना, मसूर व मूंग दाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हलाल प्रमाणित मुहर लगाकर बेचे जा रहे उत्पादों पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को टीम ने शहर के एक मॉल में छापा मारकर हलाल प्रमाणित दाल के 116 पैकेट जब्त किए। दाल के पैकेट नोएडा की एक कंपनी के हैं, जिनकी मॉल में बिक्री हो रही थी। अब विभाग ने कंपनी पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय पवन कुमार ने बताया कि शासन ने प्रदेश में हलाल प्रमाणित युक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, विक्रय पर तत्काल प्रभाव से शनिवार को प्रतिबंध लगा दिया है।
 
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की अपर मुख्य सचिव अनीता सिंह ने ऐसे खाद्य पदार्थों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसी आदेश के तहत सोमवार को जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की गठित टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में मॉल, बड़े प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय पवन कुमार की टीम ने सोमवार को आवास विकास में हरी मंदिर स्थित एक मॉल पर छापा मारा। इस दौरान मॉल में हलाल प्रमाणित मुहर लगाकर दाल की बिक्री होती मिली। जिस पर टीम ने अरहर, मूंग और चना दाल के 116 पैकेट जब्त कर लिए गए। छापे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महावीर प्रेमी, कुलदीप, महेंद्र नाथ यादव, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।

हलाल लिखे उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू हो गया है। गठित टीम अपने-अपने क्षेत्रों में हलाल लिखे उत्पादों की जांच कर रही है। सोमवार को एक मॉल में हलाल प्रमाणित दाल के पैकेट मिले हैं, जिन्हें टीम द्वारा जब्त कर लिया गया। अब कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - अशोक कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य प्रथम, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें