दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर सिंह का मकान चोरों के निशाने पर है। डेढ़ साल के अंदर मकान में पांचवीं बार चोरी की घटना हुई। इस बार चोर खिड़की का सरिया काटकर अंदर घुसे। इसके बाद एसी की फिटिंग, बिजली तार, बोर्ड और मशीनें चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।