मंगलवार को सुबह के समय जब घर लौटे तो मकान का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी और लाकर के ताले टूटे पड़े मिले। सीसीटीवी की फुटेज देखने पर पता चला कि उनके घर के नौकर दिनेश ने रात में करीब डेढ़ बजे अलमारी और लाकर के ताले तोड़कर तीन लाख रुपये नगदी और करीब 37 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद आरोपी भाग गया।
पता लगते ही नगर कोतवाली इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड को भी बुलाकर छानबीन कराई। सीओ प्रथम चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस जल्द आरोपी को पकड़कर सामान और नकदी बरामद कर लेगी।
एक साल पहले ही नौकरी पर रखा था, पुराना नौकर भी फरार
आरोपी दिनेश नेपाल का रहने वाला है, जो केएल अरोड़ा के घर खाना बनाने का कार्य करता था। उसको एक साल पहले ही नौकरी पर रखा गया था। पुराने नौकर ने ही उसे रखवाया था, वारदात के बाद से पुराना नौकर भी फरार है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों नौकरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।