फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल क्रिकेट मैच में सहारनपुर ने शामली को 106 रन से हराया

विज्ञापन
ज्ञान कलश इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल मैच खेलते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के दिशा निर्देश पर मंडल के तीनों जनपदों के बीच अंतर जनपदीय ट्रायल मैच बृहस्पतिवार से ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल मैदान पर शुरू हो गए। पहले मैच में सहारनपुर की टीम ने शामली की टीम को 106 रन के बड़े अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफउर्रहमान ने बताया कि ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर बृहस्पतिवार को पहला मैच खेला गया। सहारनपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 212 रन बनाए। इनमें प्रशांतवीर ने 55, रक्षित गर्ग ने 44, विवेक गर्ग ने 39, मोहम्मद अमान ने 31 और आशियान सैफी ने 19 रन बनाए। शामली के लिए विशु ने दो, जबकि मनोज, आशु, रितिक और रोहित ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शामली की टीम 106 रन पर ढेर हो गई। शामली की ओर से बिलाल ने 33 और अनीश चौधरी ने 21 रन बनाए। सहारनपुर की टीम से वंश चौधरी ने चार, कैफ ने तीन और अनुज ने एक विकेट लिया। रहमान ने बताया कि शुक्रवार को सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के बीच मैच होगा। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, रवि सिंघल, राजकुमार, पाल्ली कालरा, परविंदर सिंह, योगेश गुप्ता, पुण्य गर्ग, अमित सेठी, साजिद उमर, राकेश शर्मा, सैयद मशकूर, सत्यम शर्मा, आमिर कुरैशी, राजीव गोयल, रणधीर कपूर, विनय कुमार, सचिन सैनी, अर्जुन, रवीश राठी, अर्जुन चौहान, तनवीर, शोएब, भावना तोमर, राज शेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें