फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: 10 रुपये के झगड़े में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जानें क्यों बन गया बात का बतंगड़

Tue, 24 Sep 2024 10:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

शराब के ठेके पर दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई। एक युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और दूसरे युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
अनिल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाबांस में शराब ठेके पर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर और मृतक शराब खरीदने के लिए गए थे। जहां 10 रुपये ओवररेट को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। बीच-बचाव में आया कैंटीन संचालक भी घायल हो गया। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

घायल कुलदीप। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर शाम शुगर मिल के सामने हरियाबांस जाने वाले मार्ग पर शराब के ठेके पर दिनारपुर निवासी अनिल कुमार (35) पुत्र ईश्वर शराब खरीदने गया था। इसी दौरान वहां पर हरियाबांस निवासी पुष्पेंद्र कुमार भी शराब खरीदने आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनिल ने पहले शराब खरीद ली। आरोप है कि जब पुष्पेंद्र शराब खरीदने लगा तो सेल्समैन ने उससे 10 रुपये ज्यादा ले लिए।

अस्पताल के बाहर खड़े घायल के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
पुष्पेंद्र ने इसका विरोध किया तो पास खड़े अनिल ने कह दिया कि यह तो 10 रुपये ज्यादा लेते ही हैं। इसी बात को लेकर अनिल और पुष्पेंद्र में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। उसके बाद पुष्पेंद्र ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया, जो लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। उन्होंने अनिल को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बीच-बचाव में आए गंदेवड़ा निवासी कुलदीप भी घायल हो गया, जो वहां पर कैंटीन चलाता है। कुलदीप की हालत देखकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

झगड़े के बाद बंद पड़ा देशी शराब का ठेका। - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि गागलहेड़ी में शराब खरीदने के दौरान दो लोगों में झगड़े की जानकारी मिली है। एक व्यक्ति की मौत हुई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। उधर, आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह का कहना है कि ओवररेट का मामला जानकारी में नहीं है। अगर ऐसा है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें