फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में महिलाओं से जेवर लूटे, फरार हो गए बदमाश, नहीं पहुंची रेलवे पुलिस

Mon, 23 Sep 2024 05:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में महिला यात्रियों के साथ लूट की वारदात हो गई। महिलाओं का आरोप है कि जीआरपी ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में महिला यात्रियों से बदमाश सोने की चेन और आभूषण लूट कर फरार हो गए। पता लगते ही रेलवे पुलिस में खलबली मच गई। बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। महिला यात्रियों का आरोप है कि सहारनपुर जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

 

दरअसल, चंडीगढ़ निवासी अंजना चार अन्य महिलाओं के साथ ट्रेन नंबर 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के कोच एस-7 में बैठी थीं। महिलाओं ने बताया कि ट्रेन किसी जगह पर जंगल में रुकी थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने ट्रेन पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने ट्रेन की खिड़की के पास बैठी महिलाओं से आभूषण और सोने की चेन लूट की और ट्रेन के चलने से पहले ही फरार हो गए। इससे ट्रेन में सवार अन्य यात्री दहशत में आ गए।
 

महिलाओं ने शोर मचा दिया, लेकिन ट्रेन में चल रहे पुलिस कर्मी नहीं पहुंचे। इसके बाद महिलाओं ने लूट की सूचना रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर दी। ट्रेन अपने निर्धारित समय से सहारनपुर में करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। यहां रेलवे पुलिस संबंधित कोच में पहुंची और महिलाओं से पूरे मामले की जानकारी ली। आरोप है कि रेलवे पुलिस को अवगत कराने के बाद भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अपने निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई।
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी जीआरपी
बरेली-रामपुर के बीच नगरिया रेलवे स्टेशन के पास किसी स्थान पर ट्रेन सिग्नल नहीं मिलने की वजह से खड़ी थी। कुछ यात्रियों से आभूषण और सामान झपटने की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। सहारनपुर जीआरपी में रिपोर्ट लिखाने की जानकारी नहीं है। 
- आशुतोष शुक्ला, एसपी जीआरपी, मुरादाबाद अनुभाग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें