फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, ये हो सकती है मौत की वजह

Mon, 29 Jan 2024 11:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आम के बाग में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में खेड़ामुगल के बीरपुर गांव के जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, जबकि परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। 

विज्ञापन


मायापुर गांव निवासी सुशील का पुत्र राजन(22) बीरपुर गांव स्थित  गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करता था। रोज की तरह वह रविवार को घर से काम पर गया था। सोमवार की सवेरे खेतों पर जाने वाले ग्रामीणों ने उसका शव एक आम के बाग में पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका देखा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाते हुए पूछताछ की। इस दौरान जानकारी होने पर मृतक के परिजनों के साथ ही काफी संख्या में ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। पिता सुशील ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजन - फोटो : Amar Ujala
उधर, मृतक के दलित बिरादरी का होने के चलते देवबंद और झबरेड़ा (उत्तराखंड) से भीम आर्मी के सुशील पाटिल, तीरथ पाल, प्रमोद महाजन, मुकेश, मंडल उपाध्यक्ष आलोक आदि कार्यकर्ता घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।

देवबंद मंडल अध्यक्ष दीपक बौद्ध का आरोप था कि रंजिश के चलते राजन की हत्या कर उसकी लाश को यहां लाकर लटकाया गया है। पुलिस को पूछताछ के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करनी चाहिए। वहीं, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गौतम का कहना है कि शुरुआती जांच में ये आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। आगे की जांच की जा रही है। 

चार दिन पूर्व राजन से हुई थी मारपीट
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि चार दिन पूर्व दबंग किस्म के कुछ लोगों ने मृतक राजन के साथ जमकर मारपीट की थी। जिसमें वह घायल हुआ था। हालांकि मारपीट करने की वजह क्या रही। इसको लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। 
विज्ञापन

मौके पर जमा लोग - फोटो : Amar Ujala
प्रेम प्रसंग हो सकती है मौत की वजह
राजन की मौत के पीछे प्रेम प्रसंग भी एक कारण हो सकता है। पुलिस को शुरुआती जांच में ये जानकारी मिली है। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है। लेकिन अभी इसको लेकर कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस ने राजन का मोबाइल कब्जे में लिया है। 

आम के पेड़ पर मिले ऊपर चढ़ने के निशान
जिस पेड़ पर राजन का शव लटका मिला उस पर  किसे के ऊपर चढ़ने के पैरों के निशान मिले हैं। राजन के पैर भी जमीन से मिले हुए थे और दोनों घुटने हल्के मुड़े हुए थे। इसको देखकर ही राजन की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें