फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के लिए जीता मेडल: योगी सरकार ने इनाम में दिए 1.5 करोड़, सहारनपुर की बेटी को अफसर बनने का भी ऑफर

Sat, 27 Jan 2024 07:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : देश के लिए मेडल जीतने वाली सहारनपुर की बेटी प्राची को योगी सरकार ने अधिकारी बनने का ऑफर दिया है। सरकार ने प्राची को इनाम में 1.5 करोड़ रुपये भी दिए हैं।
विज्ञापन
प्राची को सम्मानित करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में हुए एशियाई खेलों में रिले दौड़ में देश के लिए रजत पदक जीतने वाली सहारनपुर जिले के सरसावा के गांव झबीरण की बेटी प्राची को प्रदेश सरकार ने राजपत्रित अधिकारी बनने का ऑफर दिया है। 27 जनवरी को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्राची को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


साथ ही उनको जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए पत्र जारी किया गया है। इसे लेकर प्राची के परिवार में खुशी की लहर है।

प्राची चौधरी के चाचा सचिन कालियर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने एशियाई खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली प्राची को जहां डेढ़ करोड़ रुपये की नगद धनराशि इनाम स्वरूप प्रदान की तो वहीं 27 जनवरी को प्राची को राजपत्रित अधिकारी के पद पर चयनित होने के लिए पत्र सौंपा गया है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली 2022 के अंतर्गत 19 जनवरी को राजधानी लखनऊ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई थी। इसी में प्राची चौधरी के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश सरकार ने प्राची का चयन जिला युवा कल्याण अधिकारी के पद पर किया है। शासन द्वारा भेजे गए पत्र में फिलहाल केवल पद का उल्लेख है। तैनाती का स्थल नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: वर्दी का न दिखा खौफ, पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़ ताना तमंचा, खूब वायरल हो रहा मेरठ का ये वीडियो
विज्ञापन

सचिन कालियर ने बताया कि फिलहाल प्राची भारतीय रेलवे पटियाला में सीनियर क्लर्क के पद पर तैनात हैं। प्राची को जिला युवा कल्याण अधिकारी पद पर नियुक्ति पर विचार के लिए एक माह का समय दिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: क्रिकेट खेलते हुए जमीन पर गिरा, फिर चंद पलों में थम गईं सांसें, बुझा घर का इकलौता चिराग, सदमे में परिवार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें