फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम में भाजपा नेता का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा नेता एवं पूर्व महानगर संयोजक तेज क्वात्रा ने बुधवार को नगर निगम में जमकर हंगामा किया। निगम के निर्माण विभाग में कार्यरत अवर अभियंता हरिओम पर गंभीर आरोप लगाते हुए खरी खोटी सुनाई। इस पर अन्य कर्मचारी भी कार्यालयों से बाहर निकल आए। यहां मौजूद पार्षद विनीत चौहान ने बमुश्किल तेज क्वात्रा को शांत किया।
विज्ञापन

तेज क्वात्रा ने बताया कि गोशाला रोड पर उनके परिचित का जर्जर भवन है। जिसे ध्वस्त कराने की मांग नगर निगम से की गई थी। निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दानिश नकवी मौके पर जाकर भौतिक निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन अवर अभियंता हरिओम ध्वस्तीकरण करने में आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरिओम मूल रूप से यातायात अवर अभियंता हैं, जिन्हें नगर निगम अधिकारियों ने सिविल का कार्य सौंपा हुआ है। उच्चाधिकारियों की मिलीभगत की वजह से 70 में से करीब 50 वार्ड अकेले हरिओम को दिए गए हैं। कई बार पार्षद भी उनकी कार्यप्रणाली और मंशा की शिकायत कर चुके हैं, मगर निगम अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं। तेज क्वात्रा ने बताया कि सेटिंग की वजह से हरिओम बीते करीब पांच साल से नगर निगम में जमे हैं। नियमानुसार तीन साल से अधिक कोई कर्मचारी एक जगह नहीं रह सकता है। उन्होंने अवर अभियंता की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की चेतावनी दी है।
अवर अभियंता ने आरोप बेबुनियाद बताए
जिस मकान को ध्वस्त करने की बात कही जा रही है उसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जब तक कोर्ट से कोई निर्णय नहीं हो जाता है तब तक ध्वस्तीकरण करना संभव नहीं है। मेरे पास 50 नहीं, बल्कि 25 वार्ड हैं। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।-हरिओम, अवर अभियंता, निर्माण विभाग, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें