सहारनपुर। दुर्घटना में मारे गए किसानों के परिजनों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। जनपद के 42 मृतक किसानों के परिजनों के लिए 2.05 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। जल्द ही इनका भुगतान उनके बैंक खातों में कर दिया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक किसानों के नामित परिजनों के बैंक खाते में यह धनराशि भेजी जाएगी। इनमें गांव घाठहेड़ा के पंकज, टिकरौल (लंढौरा) के राकेश कुमार उर्फ भोला, टिकरौल के बिजेंद्र सिंह, मोहल्ला काजियान रामपुर मनिहारान के जितेंद्र कुमार, रंडौल के रामकुमार, बन्हेड़ा खेमचंद के इमरत सिंह, सीजूड़ के मनोज, पांडोखेड़ी के कवंरपाल, बड़गांव के सतीश कुमार, कल्लरपुर राजपूत के अशोक, उनाली के वेदपाल, टोपरी के आकाश कुमार, बालू के सुधीर सैनी, तैय्यबपुर बढ़ा के अंकित जैमिनी, पांडौली के अमित कुमार, ढायकी के चैन सिंह, लखनौती खुर्द के विनोद, खुर्रमपुर के जितेंद्र कुमार, डूभर किशनपुर के टिंकू, बावैल खुर्द के अश्वनी कुमार, कासमपुर मजरा पाड़ली के अरशद और पठानपुरा देवबंद के किसान असद खान के आश्रित शामिल हैं। इसके अलावा नया गांव के रणधीर सिंह, साढ़ौली के दीपक कुमार, घसौती के चंदगीराम, पांडौली के गुलनाज, लखनौती के प्रवीन कुमार, लद्देबांस के अमन सैनी, टाबर मुस्तकीम के जसपाल, पिलखनी के अर्जुन, तल्हेड़ी खुर्द के देवेंद्र, मोहल्ला माजरी बेहट के अमित कुमार, रामपुर के रविंद्र कुमार, जंधेड़ा समसपुर के इश्कलाल, मरवा के साकिब, बेहडूपुर के शीशपाल, टांडा के लक्ष्मण सिंह, फतेहपुर के पप्पू उर्फ मुकेश, गुनारसा के मनीष कुमार, बढे़डीकोली के विजयपाल उर्फ मंगल, सौंधेबास के उधल सिंह और मौहद्दीनपुर के मृतक किसान रोहिताश कुमार के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत धनराशि स्वीकृत हुई है।