फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर से यमुना खादर पुल तक दौड़ेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर से यमुना खादर पुल तक दौड़ेंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन

- मार्गों का सर्वे करने पहुंचे निगम के अधिकारी, लोगाें की बढ़ी उम्मीद
गंगोह। यमुना खादर के लोगों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सहारनपुर से यमुना खादर के नव निर्मित पुल तक रोडवेज बसों का संचालन करेगा। यह जानकारी मार्गों का सर्वे करने पहुंचे परिवहन निगम के अधिकारियों ने दी है। रोडवेज प्रबंधन के इस फैसले से लगभग दर्जनभर गांवों के लोगों को फायदा होगा। साथ ही निगम के राजस्व में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के ए आर एम बाबूराम एवं निरीक्षक राजेंद्र सिंह, जहीर अहमद आदि गंगोह कोतवाली क्षेत्र के यमुना खादर में दौलतपुर घाट पर बने पुल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अब सहारनपुर से गंगोह, लखनौती शकरपुर, दौलतपुर से होते हुए रोडवेज बस ततारपुर खुर्द, बल्ला मजरा, नागल राजपूत, सराजपुर, हलवाना, बुड्ढाखेड़ा से होकर तक पहुंचेगी। इसके लिए वह मार्गों का सर्वे करने आए हैं। दरअसल, यमुना खादर क्षेत्र में दो मार्गों पर रोडवेज बसों के संचालन से ग्रामीणों की परेशानी कम हो जाएगी। हरियाणा जाने वाले यात्रियों को हरियाणा की तरफ जाकर वहां बसों से अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा। निगम के अधिकारियों की अनुमति मिलते ही उक्त मार्गों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा यमुना पुल से यमुना बांध के गांव सराजपुर, बानुखेड़ी, बल्लामजरा, ततारपुर, नागल, बुड्ढाखेड़ा से होती हुई गंगोह तक बसें जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें