फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वाहनों की टक्कर में एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
नागल में दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई एंबुलेंस और कार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
तीन वाहनों की टक्कर में एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह सिड़की झबरेड़ा सड़क मार्ग पर तीन वाहनों की आपस में हुई टक्कर के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए शव को पीएम पर भेजा।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सिडकी झबरेड़ा सड़क मार्ग पर गांव बोहड़पुर के पास वैगनआर कार को ओवर टेक करते हुए आल्टो कार सामने से आ रही एंबुलेंस से जा टकराई। इसी दौरान वैगनआर कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में वैगनआर कार सवार सरसावा के अलीपुरा निवासी 55 वर्षीय गुफरान पुत्र जमील की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी एजाज पुत्र कयूम घायल हो गया। इसी के साथ आल्टो कार सवार रुड़की ढंडेरा निवासी रिजवान पुत्र शमशाद और यहीं की सरिता पत्नी अनिल तथा एंबुलेंस सवार चालक बीबीपुर आजमगढ़ के आशीष यादव पुत्र रमाकांत और देवबंद के खेड़ा मुगल की सविता पत्नी विकास घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नागल थाना पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। जबकि शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए सहारनपुर भेजा। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें