फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुने फेरे लगाएंगी रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रक्षा बंधन त्योहार पर यात्रियों की भीड़ रहेगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने त्योहार पर अच्छी आमदनी करने और यात्रियों को पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध कराने की तैयारी की है। सहारनपुर से संचालित होने वाले छह रूटों पर बसों की संख्या में इजाफा किया गया है और बसों के दोगुने फेरे लगाए जाने हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर से देहरादून, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, मेरठ, दिल्ली आदि रूटों पर बसों का संचालन होता है। वर्तमान में करीब 200 बसों का संचालन किया जा रहा है। रक्षा बंधन पर परिवहन निगम के अधिकारियों ने विभिन्न रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। चार रूटों पर बसों के फेरे दोगुने कर दिए गए हैं, जबकि दो रूटों पर 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। पूर्व में सहारनपुर से देहरादून, सहारनपुर से हरिद्वार, सहारनपुर से मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से शामली रूट पर 15-15 बसों का संचालन होता है, जिसे अब दोगुना कर दिया गया है। जबकि पूर्व में दिल्ली रूट पर 10 बसों का संचालन हो रहा था, जिसमें पांच की बढ़ोत्तरी की गई है और सहारनपुर से मेरठ रूट पर पूर्व में आठ बसों का संचालन हो रहा था, उनमें भी पांच की बढ़ोत्तरी हुई है।
निर्धारित सीटों के मुताबिक ही बैठा पाएंगे सवारी
रक्षाबंधन त्योहार पर यात्रियों की अधिकता रहेगी, जिसके चलते परिवहन निगम के चालक और परिचालकों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना भी मुश्किल होगा। गाइडलाइन का पालन कराने के लिए निर्देश दिया गया है कि बसों में सीटों की निर्धारित संख्या के अनुसार ही सवारियां बैठाई जाएं, ताकि गाइड लाइन का उल्लंघन ना होने पाए।
विज्ञापन

रक्षा बंधन को लेकर पूरी तैयारी है। कई रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। ताकि यात्रियों को बसों की उपलब्धता में कमी ना रहे। रक्षा बंधन पर बहनों को मुफ्त यात्रा का भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

- जगदीश सिंह, क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम
इन रूटों पर बढ़ेंगे फेरे
रूट ------------ बढ़ाए फेरे
सहारनपुर से हरिद्वार -- 15
सहारनपुर से देहरादून --- 15
सहारनपुर से शामली --- 15
सहारनपुर से मुजफ्फरनगर -- 15
सहारनपुर से मेरठ ----------- 05
सहारनपुर से दिल्ली --------- 05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें