हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गांव छिदबना में 100 वर्षों से ज्यादा पुराना पीपल का पेड़ है, जिसे दूसरे वर्ग के लोगों ने कब्जे में लेकर चाहरदीवारी कर दी है। कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
सहारनपुर के रामपुर तहसील के गांव छिदबना में पीपल के पेड़ और उसके आसपास की जमीन पर अवैध कब्जा करने के विरोध में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हकीकत नगर में धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
विज्ञापन
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गांव छिदबना में 100 वर्षों से ज्यादा पुराना पीपल का पेड़ है, जिसे दूसरे वर्ग के लोगों ने कब्जे में लेकर चाहरदीवारी कर दी है। 10 दिन के भीतर यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।