फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदीपुर बालाजी और महावीरजी के लिए रोडवेज बसें चली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। परिवहन निगम ने सहारनपुर से मेहंदीपुर बालाजी और महावीर जी के लिए बस सेवा फिर से शुरू की है। रोजाना सुबह के समय दोनों धार्मिक स्थलों के लिए श्रद्धालुओं को सीधी बस सेवा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर डिपो से रोडवेज बसों का संचालन पहले सीधे राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों मेहंदी पुर बालाजी और महावीर जी के लिए किया गया था। लोड फैक्टर कम होने के कारण बीच में इन बस सेवाओं को भरतपुर तक सीमित कर दिया गया। अब यात्रियों की मांग को देखते हुए परिवहन निगम ने फिर से बालाजी और महावीर जी के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया है। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार से दोनों स्थानों पर बसें चलाई गई है। मेहंदी पुर बालाजी के लिए सुबह 6.30 बजे और महावीर जी के लिए सुबह सात बजे बस यहां से चली। ये बसें वाया मथुरा, भरतपुर होकर बालाजी और महावीर जी पहुंचेंगी। आगामी दिनों अलवर तक चल रही बस को भी बालाजी तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें