फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे से खाली नहीं सड़कें, हर पल मौत का खतरा

विज्ञापन
सागर गुप्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर की सड़कों पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। क्योंकि, कई जगह-जगह गड्ढे खतरा बने हुए हैं। गड्ढों की वजह से कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा हैं।
विज्ञापन

महानगर में खलासी लाइन से सर्किट हाउस मार्ग की तरफ जाने वाले मार्ग पर गड्ढों की भरमार है, जिसकी वजह से लोगों को सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही धूल का गुबार भी उड़ रहा है। यहां पर गड्ढों की वजह से दुपहिया वाहन चालक घायल भी हो चुके हैं। इसी तरह कोर्ट रोड पुल पर भी कई जगहों पर गड्ढे बने हैं। ऐसी ही स्थित कोर्ट रोड पर दीवानी कचहरी के पास बनी है। इसके अलावा राधा विहार, खाताखेड़ी, खानआलमपुरा, जनकनगर, चिलकाना रोड, नुमाइश कैंप, सुभाषनगर, पटेलनगर, मल्हीपुर रोड और हकीकतनगर में गड्ढों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की ओर इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिस वजह से लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है।
तीन माह में हुई घटनाएं
- चिलकाना रोड पर गड्ढे की वजह से बाइक अनियंत्रित होने पर पुरानी मंडी निवासी सुभाष कुमार की मौत हुई थी
- जनकनगर में गड्ढे की वजह से बाइक स्लीप होने पर यहीं के निवासी सचिन व गौरव घायल हुए
- खलासी लाइन पर गड्ढे की वजह से स्कूटर सवार राजेश कुमार घायल हुआ
- राधा विहार में गड्ढे में गिरने की वजह से साइकिल सवार लाखन सिंह घायल हुए।
- नुमाइश कैंप गड्ढे में बाइक स्लीप होने की कंबोह का पुल निवासी कलीम अंसारी घायल हुए।
बोले नागरिक, हर पल बना है खतरा
राधा विहार कॉलोनी निवासी सागर गुप्ता का कहना है कि तीन माह से क्षेत्र की सड़क टूटी पड़ी है। नगर निगम की ओर से सीवर लाइन डालने को सड़क खोदी गई, लेकिन सड़क नहीं बनाई गई है। आए दिन यहां लोग चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्रवासी भी कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के साथ ही प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सुुुभाषनगर निवासी जितेंद्र खालसा व नुमाइश कैंप निवासी सतीश मिगलानी ने बताया कि क्षेत्र सहित शहर में कई जगहों पर गड्ढों की वजह से सफर करना मुश्किल हो गया है। लोग भी चोटिल हो चुके हैं, लेकिन नगर निगम और प्रशासन की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समय-समय पर सड़कों की मरम्मत कराई जाती है। जल्द ही अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया जाएगा। सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क को अगर कार्यदायी संस्था नहीं बनाया तो उसके जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। -संजीव वालिया, महापौर

नुमाइशकैंप निवासी सतीश मिगलानी- फोटो : SAHARANPUR

सुभाष नगर निवासी जितेन्द्र सिंह- फोटो : SAHARANPUR

रेलवे रोड़ सर्किट हाऊस मार्ग पर सड़क में हुऐ गड्ढों से होकर जाते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें