फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद में सड़क हादसों में छात्र समेत दो लोगों की जान गई

Tue, 04 Oct 2016 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के सरसावा में शाकंभरी देवी से दर्शन कर ट्रैक्टर ट्राली से परिवार के साथ लौट रहे कक्षा 10 के छात्र की दूसरी ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


उधर, उधर बेहट में भी रविवार की रात मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे एक श्रद्धालु की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। गांव झरोली निवासी अशोक ट्रैक्टर ट्राली में परिजनों और ग्रामीणों के साथ शाकंभरी देवी से दर्शन करके रविवार शाम सात बजे लौट रहा था।

ट्राली में गांव झरोली के ही करेशन का बेहटा अनिकेत (16) भी अपने परिवार के साथ था। थाना बेहट के गांव रसूलपुर कला के पास वह दूसरी साइड से गुजरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


इससे ट्राली में खड़ा अनिकेत सड़क पर गिर गया। परिजनों ने घायल छात्र को पहले बेहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिखाया। गंभीर हालत देख डाक्टरों ने सहारनपुर रेफर कर दिया। 

जहां देर रात इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। छात्र की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दुर्घटना कर भाग रहे ट्रैक्टर ट्राली चालक को मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

दूसरा हादसा रात करीब आठ बजे शाकंभरी देवी रोड पर सिद्धपीठ के पास वाले गांव नागलमाफी में हुआ। कोतवाली बेहट क्षेत्र के चांडी गांव निवासी विश्वास वाल्मीकि (36) अपने बहनोई धौलाकुआं निवासी गरीबदास के साथ मां शाकंभरी देवी  के दर्शन करने के लिए गया था।
 
रात के समय जब वह पैदल वापस लौट रहेे थे, तो  नागलमाफी गांव के पास पीछे से तेज गति से आए बाइक सवार युवकों ने विश्वास को टक्कर मार दी। विश्वास की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक हादसे  के बाद मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उसके बहनोई की तरफ से हादसे की तहरीर पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें