फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाट सभा के लिए आज पहुंचेंगे राहुल

Tue, 04 Oct 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहारनपुर में पांच अक्तूबर की खाट सभा के लिए राहुल गांधी मंगलवार को सहारनपुर पहुंचेंगे। वह शाम के समय सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन जनपद के विभिन्न स्थानों पर जाएंगे।
विज्ञापन


उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर के भी पहुंचने की उम्मीद है। उनके आगमन से पहले तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए चार दिन से एसपीजी की टीम पहुंची हुई है, जो कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न जगहों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले चुकी है।

प्रशासनिक स्तर से भी तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राहुल गांधी मंगलवार शाम करीब आठ बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद पांच अक्टूबर की सुबह दस बजे दिल्ली रोड स्थित अंबेडकरपुरम कॉलोनी में बने बामियान बुद्ध विहार जाएंगे।
विज्ञापन


यहां वह भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करेंगे। इसके साथ ही ऊपरी मंजिल पर बने ध्यान केंद्र का उद्घाटन भी करेंगे। यहां से वह कोर्ट रोड से घंटाघर, कुतुबशेर, लकड़ी बाजार, गोल कोठी, अरबी मदरसा, खुमरान रोड से बेहट रोड को होते हुए बेहट पहुंचेंगे।

वहां रोड शो करेंगे साथ ही बेहट में सभा भी करेंगे। यहां से वह छुटमलपुर को होते हुए गागलहेड़ी स्थित पशु मंडी मैदान में खाट सभा करेंगे। खाट सभा करने के बाद दारुल उलूम देवबंद जाएंगे।

इसके बाद वह सीधे मुजफ्फरनगर के लिए निकल जाएंगे। उनके आगमन से पहले तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें