फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद का कुनबा बढा, शामिल हुई महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद का कुनबा बढ़ा, शामिल हुईं महिलाएं
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। हकीकत नगर स्थित कैंप कार्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल की बैठक हुई। वरिष्ठ नेता एवं लोक संकल्प समिति के सदस्य चौधरी नीरपाल सिंह, प्रदेश महासचिव चौधरी अय्यूब हसन, प्रदेश सचिव भूरा मलिक, जिला संयोजक चौधरी अर्जुन सिंह ने करीब दो दर्जन महिलाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। नारी शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। रालोद में शामिल होने वाली महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। महिला ब्रिगेड की नेता आरती शर्मा ने कहा कि हम मिशन 2022 के लिए तैयार हैं। हर बूथ पर महिलाओं की हिस्सेदारी होगी। गुलशन खान और शाहिस्ता ने भी विचार रखे। रालोद में शामिल होने वालों में नरेश रानी, साधना सिंह, प्रीति शर्मा, सोनम धीमान, हिना खान, दिलशाद बेगम, शीबा परवीन, बाबरी, अलीशा खान, निशा, रुखसाना, ज्योति अरोड़ा, प्रियंका शर्मा, तबस्सुम, सितारा बेगम, नसीमा आदि शामिल रही। इस दौरान अरविंद मलिक, शरणदास सोनकर, नरेंद्र, जितेंद्र, सचिन चौधरी, सपन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें