फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिपाल सिंह कलक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

विज्ञापन
द कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में विजय प्रत्याशी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कलक्ट्रेट बार संघ के चुनाव में बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए कड़े मुकाबले में अधिवक्ता ऋषिपाल सिंह बागाखेड़ी पांच वोट के अंतर से निर्वाचित घोषित किए गए। अधिवक्ता अशोक पंवार दूसरे और अतर सिंह तीसरे नंबर पर रहे। इस चुनाव में ज्यादातर पदों पर ठाकुर राज सिंह गुट के प्रत्याशियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

इस चुनाव के लिए सुबह से शाम तक मतदान के बाद रात साढ़े सात बजे के बाद मतगणना संपन्न हुई और परिणाम घोषित किया गया। परिणाम घोषित होने तक दोनों पक्षों में काफी देर तक गहमागहमी होती रही।
निर्वाचन अधिकारियों विनोद कुमार शर्मा, सौराज सिंह और दुष्यंत त्यागी की देखरेख में कलक्ट्रेट बार संघ के सभागार में पहले मतदान हुआ। इसमें 243 में से 240 अधिवक्ताओं ने वोटिंग की। इसके बाद रात में ही परिणाम घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता ऋषिपाल सिंह और अधिवक्ता अशोक पंवार के बीच रोमांचक मुकाबला रहा। ऋषिपाल सिंह 108 वोट के साथ विजयी रहे। अधिवक्ता अशोक पंवार को 103 वोट और अतर सिंह को महज 28 वोट प्राप्त हुए। इनके अलावा अन्य पदों पर ठाकुर राज सिंह गुट से जुड़े प्रत्याशी हावी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------------
-- वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद का परिणाम
- कामराज सिंह पुंडीर 141 वोट
- श्यामगोपाल 84 वोट
--------------------------------------------
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद का परिणाम
-- राकेश कुमार शर्मा 113 वोट
- चौधरी संजय कुमार 108 वोट
-----------------------------------------------
- महासचिव पद का परिणाम
- विपिन कुमार मौर्य 119 वोट
- अरविंद कुमार सैनी 114 वोट
----------------------------------------------
- कोषाध्यक्ष पद का परिणाम
- तेजपाल सिंह 127 वोट
- सुनील कुमार 99 वोट
-----------------------------------------------
- सह सचिव पद का परिणाम
- कुंवर आदित्य प्रताप 121 वोट
- धर्मेंद्र चौधरी 104 वोट
- दीपाली वर्मा 104 वोट
- नवीन कुमार 97 वोट
- ओम सिंह 92 वोट
--------------------------------------
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद का परिणाम
- सुरेंद्र सिद्धू 122 वोट
- मनोज कुमार 117 वोट
- रोहिल 118 वोट
- अशोक सिंह 112 वोट
- मनोज धीमान 114 वोट
- नगीना सिंह 106 वोट
- शिव सिंह 108 वोट
- अरिंजे कुमार जैन 91 वोट
- मुनीर आलम 94 वोट
- जयपाल सिंह 90 वोट
- जमशैद खान 84 वोट
- महताब सिंह 92 वोट
----------------------------------------
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद का परिणाम
- आशा 146 वोट
- असमित कौर 135 वोट
- मलका 131 वोट
- संजय कपिल 129 वोट
- राकेश कुमार 101 वोट
- नेहा गोयल 97 वोट
- विकास पुंडीर 93 वोट
- बालेश्वर यादव 91 वोट
- कंवरपाल सिंह 87 वोट
- अजय कुमार 86 वोट
- ओमप्रकाश 84 वोट
- सत्येंद्र कुमार 83 वोट

द कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में वोट डालते अधिवक्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें