सहारनपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131 वीं जयंती जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने आयोजित विचार गोष्ठी में बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने पर बल दिया।
गंगोह में श्री गुरु रविदास मंदिर कमेटी के तत्वावधान में श्री गुरु रविदास मंदिर से प्रभातफेरी को संस्थाध्यक्ष रवि डाबरे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य सवारी पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के स्वरूप में लोकेश कछाडे़ विराजमान थे। धीरज डाबरे, अनिल सहगल, राकेश सहगल, विक्की नौटियाल, रंगपाल, ब्रजपाल सहगल, जोगेंद्र सहगल, वीरेंद्र, विजेंद्र कटारिया, मनोज त्यागी प्रदीप गंधर्व, टिंकु राजा, विपिन डाबरे रहे। रोबिन, राजकुमार एवं दिनेश डाबरे का सहयोग रहा।
छुटमलपुर में कृष्णा ग्रुप आफ कालेज में चेयरमैन डॉ. अनिल सैनी और प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने कहा कि बाबा साहब ने पूरा जीवन वंचितों के लिए संघर्ष किया। निभा सैनी, आशु, नजमा शाह, पूनम देवी, अनिल, नरगिस, शबा, संजीत, विपिन, गौतम, दीपा रहे। गांव मांडुवाला में मा. तेलूराम, मा. दयाचंद, संजय धींगरा, भूपेंद्र, अंकित, जितेंद्र, हरीश, राजबहादुर, वीर सिंह, राजबहादुर रहे। इस दौरान अपनी बरात ले जाने से पहले दूल्हे रोहित कुमार ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर केक काटा।
बिहारीगढ़ के आंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के कार्यक्रम में प्रधान जयपाल कांबोज व भाकियू तोमर जिलाध्यक्ष अभिषेक कांबोज ने बाबा साहब के बताए सिद्धांतों को आत्मसात करने पर बल दिया। अध्यक्षता गोवर्धन दास और संचालन संजय कुमार ने किया। अध्यक्ष ओम प्रकाश रविदासी, मा. कलीराम, मोलक राम एडवोकेट, मा. समय सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक राठौर, राजकुमार बत्रा, अनिल कांबोज, सूबेदार धनीराम पुंडीर, सुशील कुमार रहे।
बेहट में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भारत के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने बाबा साहब की शिक्षाओं के बारे में बताया। राजेश कांगड़ा, राजकुमार बिरला, फूलचंद, गुलशन भारती रहे। मुजफ्फराबाद ब्लॉक कार्यालय पर आहूत कार्यक्रम में उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार, शौजी अब्बास, शोसिन, राजकुमार रहे।
गंगोह में अम्बेडकर जयन्ती पर प्रभातफेरी निकालते समर्थक- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह में मुख्य सवारी पर विराजमान डा. अम्बेडकर स्वरुप- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर के मांडुवाला में बाबा साहेब की जयंती पर केक काटता दुल्हा- फोटो : SAHARANPUR
बिहारीगढ़ में मुख्य अतिथि को बाबा साहेब का चित्र भेंट करते आयोजक- फोटो : SAHARANPUR