फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: गांधी आश्रम पीएफ घोटाले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, ऐसे कर्मचारियों का हक मार रहे थे आरोपी

Sat, 02 Apr 2022 10:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

पुलिस के मुताबिक मोहल्ला कपिल विहार स्थित गांधी आश्रम के कर्मचारी महातम और अखिलेश के खिलाफ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच में सामने आया है कि कर्मचारियों के वेतन से पीएफ की रकम काटी जा रही थी लेकिन वह जमा नहीं हो रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
गांधी आश्रम पीएफ घोटाले में दो खिलाफ केस दर्ज - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में गांधी आश्रम से जुड़े कर्मचारियों के साथ 63 लाख के पीएफ घोटाले में कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच में सामने आया है कि गांधी आश्रम प्रबंधन कर्मचारियों के वेतन से पीएफ का पैसा काट रहा था, लेकिन वह कार्यालय के खाते में जमा नहीं किया जा रहा था। 

विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मोहल्ला कपिल विहार स्थित गांधी आश्रम के कर्मचारी महातम और अखिलेश के खिलाफ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा शनिवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच में सामने आया है कि इन कर्मचारियों ने पीएफ का 63 लाख की रकम खाते में जमा नहीं कराई है, जिसकी जांच कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा की जा रही है।

जांच में पता लगा है कि गांधी आश्रम प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के वेतन से पीएफ का पैसा तो काटा जा रहा था, लेकिन वह कार्यालय के खाते में जमा नहीं किया जा रहा था। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय में लगातार शिकायत मिलने के बाद कार्यालय की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी सिटी का कहना है कि जांच के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पता चला है कि आरोपी कुछ पैसा जमा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें