फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद 18-55-03

विज्ञापन
शारदा नगर में जन कल्याणकारी लाभार्थीयो को सम्मानित करते भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पंडित दीनदयाल की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके साथ ही महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने घंटाघर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया। महानगर अध्यक्ष राकेेश जैन और युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ धीमान ने पंडित दीन दयाल के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून चौक स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल व जिला अस्पताल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही आसपास सफाई अभियान चलाया। भाजपा शारदा मंडल के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही पूर्व सांसद राघव लखन पाल लाभार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसमें महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, शीतल विश्नोई, विपिन सलूजा, किशोर शर्मा, संदीप रावत, मनोज ठाकुर, बबीता सैनी, रेखा रोहिला, विपिन कुमार, विजय गुप्ता, राजकुमार कालड़ा, सागर कटारिया, राहुल झांब, हितेश गर्ग, आशू अरोड़ा, राहुल चौहान, सुमित, चिराग गुप्ता, रोहित पुंडीर, भरत कोहली आदि मौजूद रहे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यअर्पित करते भाजपा का?- फोटो : SAHARANPUR

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती पर घंटाघर स्थित शहीदे आजम भगत की प्रतिमा पर माल्यअर्पित करते भा?- फोटो : SAHARANPUR

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यअर्पित करते भाजपाई- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें