कोर्ट रोड़ पर चीन का पुतला फुंकते शिव सैनिक जिले के पदाधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चीन-भारत सीमा पर हुई झड़प में भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर लोगों में चीन के प्रति आक्रोश बढ़ता रहा है। शिवसैनिकों ने चीन का पुतला फूंककर विरोध जताया।
शुक्रवार को जिला प्रमुख सुभाष कक्कड़ के नेेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद चीन का पुतला फूंका। जिला प्रमुख ने कहा कि चीन हमेशा कायराना हरकत करता आया है, लेकिन चीन को अब याद रखना चाहिए कि यह 1962 का भारत नहीं है। हमारी सेना चीन के अंदर घुसकर मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। 1962 में भी चीन ने छल से हमारी पीठ पर वार किया था। भारतीय सेना के साथ देश की 130 करोड़ जनता खड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने चीनी सामान के बहिष्कार की अपील की। इस दौरान विनीत शर्मा, राजेंद्र चावला, रवि कुमार, राजीव ठकराल, विनोद बत्रा, अखिल कश्यप, योगेश धीमान, रवि कुमार, पवन नारंग, दीपक, नरेश ठाकुर मौजूद रहे।