फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बार-बार बिजली कटने से मिलेगी मुक्ति, 1.71 लाख उपभोक्ताओं को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट मीटर को लेकर परेशानी झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने का फैसला लिया है। इससे जिलेभर के 1.71 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। उन्होंने बार-बार बिजली कटने और रिचार्ज के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदलने के बाद से ही उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई। बैलेंस होने के बाद भी बिजली आपूर्ति कटने लगी। वहीं कई बार स्मार्ट मीटर एप भी उपभोक्ताओं को धोखा देने लगा था। कभी सर्वर डाउन तो कभी बैलेंस अपडेट का न होना। इन सबके चलते विद्युत निगम के शिकायत काउंटर पर उपभोक्ताओं की लाइन लगती। ऑनलाइन शिकायत नंबर पर भी आमजन स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शिकायत करने लगे। उपभोक्ताओं की सबसे अधिक शिकायत बैलेंस होने के बाद भी बिजली कटने और रिचार्ज करने के बाद भी कई घंटों तक बिजली आपूर्ति चालू न होने की रही। इसके बाद एक और दो किलोवाट कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को राहत दी गई।


- बोले उपभोक्ता

- घंटाघर स्थित बिजली घर में शिकायत करने पहुंचे संदीप कुमार ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रतिदिन खपत होने वाली यूनिट में भी बढ़ोतरी हुई। एक हजार रुपये से रिचार्ज किया। दो से तीन दिन बाद मोबाइल पर मैसेज आ गया कि बैलेंस कम है। तुरंत रिचार्ज कराएं।
विज्ञापन

- प्रशांत गुप्ता ने बताया कि जब से उनके यहां पर स्मार्ट मीटर लगा है। तब से उनका बिजली का बिल डेढ़ से दो गुना हो गया है। इस संबंध में कई बार शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। प्रीपेड होने के बाद से तो मुश्किल और बढ़ गई। आज भी शिकायत करने ही आया हूं।


- वर्जन

स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर अभी तक निर्देश नहीं आए हैं। पोस्टपेड होने संबंधी सभी कार्य मुख्यालय स्तर से ही होंगे। सभी उपभोक्ता अपने-अपने मोबाइल नंबर जरूर अपडेट रखें। साथ ही समय पर बिल का भुगतान करें।
विज्ञापन


- राजेश वर्मा, मुख्य अभियंता विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें